img-fluid

‘अबकी बार तो चुनाव से पहले ही फेल हो गई 2 लड़कों की जोड़ी’, CM योगी ने साधा निशाना

November 25, 2026

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस के अलायंस पर निशाना बोलते हुए कहा कि पहले ये 2 लड़कों की जोड़ी चुनाव नतीजे आने के बाद फेल होती थी, लेकिन इस बार इलेक्शन से पहले ही ये विफल हो चुके हैं। अलायंस की सियासत पर प्रश्न उठाते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक ओर दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर मीटिंग्स हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। इससे बड़ा अपमान क्या होगा? मुख्यमंत्री योगी ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच एक-दूसरे को शह और मात देने की पॉलिटिक्स चल रही है। देश के सबसे पुराने सियासी दल कांग्रेस की ऐसी हालत उसकी नकारात्मक सोच का नतीजा है। पब्लिक बार-बार इन पार्टियों को खारिज कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें बुधवार को लखनऊ में एक सम्मेलन के दौरान कहीं।


  • सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गठबंधन के अपने धर्म, नियम, मान्यताएं और शिष्टाचार होते हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच जिस प्रकार की स्थिति दिखाई दे रही है, वह उनके आपसी तालमेल पर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि इनकी हालत ऐसी हो गई है कि एक तरफ अपमानित हो रहे हैं और दूसरी ओर उसी को सामान्य बताने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, एनडीए में सीटों शेयरिंग और सहयोगी दलों के बीच कथित मतभेदों पर सीएम योगी ने कहा कि निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित सभी सहयोगी दल एनडीए का हिस्सा हैं। सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन में किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

    मुख्यमंत्री योगी के मुताबिक, विपक्ष के लोग एनडीए की एकजुटता को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और समाजवादी पार्टी की सनातन के प्रति बदली राजनीतिक भाषा पर सीएम योगी ने कहा कि दो नावों की सवारी हमेशा खतरनाक होती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाना अच्छी बात है, लेकिन सपा को रामभक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए। अगर 90 के दशक में ही यह सद्बुद्धि आ गई होती तो रामभक्तों पर गोली चलाने की नौबत नहीं आती।

    Share:

  • असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, ₹2014 करोड़ में बनेगा आधुनिक हवाई अड्डा

    Wed Nov 25 , 2026
    डेस्क। नॉर्थ ईस्ट में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। असम के सिलचर में अब एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने डोलू में इस आधुनिक हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2014 करोड़ रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved