img-fluid

पहले अपराध के आंकड़े, अब अपराधियों पर कार्रवाई… बिहार में बोले PM मोदी

November 21, 2026

वैशाली: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के साथ नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज, शहरी ट्रांसपोर्ट को और आसान बनाने के लिए 100 मॉडर्न PM-eBuses को हरी झंडी दिखाई गई है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं. मैं बिहार के लोगों को इन सभी विकास की कोशिशों के लिए बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि जरा याद कीजिए कि NDA के सत्ता में आने से पहले हालात कैसे थे—तब सिर्फ घोटालों की बात होती थी. आज निवेश पर ध्यान दिया जा रहा है. पहले अपराध के आंकड़ों पर हेडलाइन छाई रहती थी; अब, चर्चा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर है.


  • पीएम मोदी ने कहा कि आज औरंगाबाद-चोरदाहा 6 लेन हाइवे का लोकार्पण हुआ है. इस पुल से पटना और वैशाली के बीच की दूरी और दिक्कतें कम हो गई हैं. इन परियोजनाओं पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पीएम ने कहा कि रोड नेटवर्क के साथ साथ आज बिहार में ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है. एक समय था, जब बिहार में हजारों गांवों तक बिजली तक नहीं पहुंची थी. आज मेरा वही बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी दिशा में बक्सर थर्मल पावर प्लांट का निर्माण, फुलवरिया बांध पर सोलर एनर्जी प्लांट जैसे बड़े बड़े काम भी हुए हैं. अब फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि यहां के युवाओं को पढ़ाई में, बुजुर्गों को दवाई में बहुत आसानी हो जाएगी. गंगा मैया पर बने दरगाह-बिदुपुर छह-लेन केबल ब्रिज को जनता के लिए समर्पित किया गया है.

    Share:

  • दमदार हुई Bajaj की स्पोर्ट्स बाइक! नई Pulsar RS200 में मिले ये फीचर्स

    Sat Nov 21 , 2026
    डेस्क: बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 का नया 2027 मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये रखी है. नई बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा पावर और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसमें अब अलग-अलग राइडिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved