
डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और दोनों की ही फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है. साल 2025 में उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को थियेटर्स में रिलीज किया गया था जहां फिल्म की तारीफ भी हुई थी. हालांकि फिल्म ज्यादा दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी थी. वहीं बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म की सराहना हुई थी. मगर अब एक बार फिर से इस फिल्म को ओटीटी पर नया ठिकाना मिल गया है.
मतलब फिल्म को अब दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम किए जाने की तैयारी है. ऐसे में जो फैंस किसी कारणवश इस फिल्म को अब तक नहीं देख सके हैं वे इसे देख सकते हैं और जो पहले से देख चुके हैं और दोबारा देखना चाहते हैं तो इसके लिए ये फिल्म अब नया अवसर भी दे रही है. आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नजर आएगी.
जॉली एल एल बी 3 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को नवंबर 2025 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. वहीं फिल्म को अब नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी की जा चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो 29 मई 2026 से इस फिल्म को आप जियो प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. मतलब कि जिन लोगों के पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है लेकिन जियो प्लस हॉटस्टार का है और जो ये फिल्म देखना चाहते हैं तो उन्हें बस चंद दिनों का इंतजार करना होगा. इसके बाद वे इस फिल्म को जियो प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
जॉली एल एल बी 3 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ रुपये का था. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने औसत कमाई की थी और इसका कलेक्शन 170.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकी इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें भी थीं. हालांकि इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स को काफी पसंद किया गया था और इसका कलेक्शन बेहतर रहा था. फिलहाल अक्षय कुमार की भूत बंगला सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म का कलेक्शन तगड़ा जा रहा है. इसके बाद उनकी ही फिल्म वेलकम टू द जंगल का भी फैंस को इंतजार रहता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved