देश मध्‍यप्रदेश

अब MP में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नए साल से हवाई यात्रा से होगी 

भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister’s Pilgrimage Scheme) में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा (air travel after train travel) के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी। नए वर्ष में पहवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी।



मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्‍वनाथ की तीर्थयात्रा के साथ पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है।

वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।

Share:

Next Post

कांग्रेस ने स्वीकारी सच्चाई, अल्पसंख्यक चुनाव नहीं जिता सकते, हिन्दुओं का साथ जरूरी

Thu Dec 29 , 2022
अब कांग्रेस भी हिन्दुवादी राह पर चलने को मजबूर… नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने पहली बार स्वीकार किया कि कांग्रेस बिना हिंदुओं के चुनाव नहीं जीत  सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के वोट मिलते हैं, लेकिन सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों से चुनाव नहीं जीता जा सकता। यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी […]