देश

झांसी : 79 नए कोरोना संक्रमितों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 520

मंगलवार को जनपद में कोविड-19 के कुल 5026 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 79 नए कोरोना मरीज ही सामने आए हैं। इन नए मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या अब 2818 पर जा पहुंची है। वहीं रिकवरी रेट में प्रतिदिन बढ़त दिखाई दे रही है। मंगलवार को रिकवरी रेट 78.67 प्रतिशत जा पहुंचा, जबकि आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक मौतों का आंकड़ा 81 हो गया। वहीं पाॅजिटिव केसों में कमी आने और रिकवरी रेट के बढ़ने पर जनपदवासी कुछ हद तक राहत महसूस कर रहे हैं।

जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जनपद के विभिन्न कंटेनमेंट जोन से कुल 5026 नमूने कोविड-19 टेस्ट के लिए गए थे। इनमें से महज 79 नमूने कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 2818 जा पहुंची है। वहीं आज 37 लोगों को डिस्चार्ज करने के साथ ही अब तक कुल 2088 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। आज कोरोना पाॅजिटिव एक भी मरीज की मौत नहीं है। अब तक कुल 81 मौते हो चुकी हैं। जबकि जनपद में कुल एक्टिव पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 520 रह गई है। जनपद में रिकवरी रेट में आज भी बेहतर सुधार आया। आज कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट 78.67 प्रतिशत पर जा पहुंचा हैै, जबकि मृत्युदर का प्रतिशत 2.8 प्रतिशत हो गया है।

Share:

Next Post

शिवपुरी, मिनी स्मार्ट सिटी के दावे खोखले, कीचड़ भरे रास्ते से निकल रहे लोग

Tue Aug 11 , 2020
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित ग्वालियर बायपास रोड पर इन दिनों रोड की हालत खराब है। यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां पर कीचड़ भरे रास्ते से लोग निकलने के लिए मजबूर हैं। ग्वालियर बायपास से बड़ौदी फोरलेन बायपास तक नई थीम रोड का निर्माण होना […]