बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र में कोरोना के 06 नये मामले, 09 स्वस्थ हुए

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 06 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 09 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 92 हजार, 606 हो गई है। वहीं, राज्य में आज लगातार 9वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 55,412 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 06 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.01 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,92,606 हो गई। नये मरीजों में भोपाल के 5 और राजगढ़ का एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां नौ दिन से मृतकों की संख्या 10,522 पर स्थिर है।


प्रदेश में अब तक कुल 1,90,08,836 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,92,606 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7,81,973 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 09 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 111 है।

इधर, प्रदेश में 08 अक्टूबर को 01 लाख, 18 हजार, 537 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 6 करोड़ 49 लाख 55 हजार 034 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

उमरियाः भिडंत के बाद बस-डम्पर में लगी आग, हादसे में एक बच्चे की मौत, 20 घायल

Sat Oct 9 , 2021
उमरिया। जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक यात्री बस और डम्पर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक दुधमुहे बच्चे की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके […]