उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

1 लाख किसानों ने कराया समर्थन मूल्य के लिए पंजीयन

  • दो दिन और चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले गेहूँ के लिए 80 प्रतिशत बारदान आ गया

उज्जैन। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की तैयारियों के बीच जिले के 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आज सुबह तक उपज बेचने के लिए ऑनलाईन पंजीयन करा लिए। यह प्रक्रिया दो दिन और चलेगी। इधर खरीदी शुरु होने से पहले गेहूँ के सुरक्षित भंडारण के लिए उज्जैन जिले को 80 प्रतिशत बारदान मिल गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि इस बार समर्थन मूल्य पर पूरे जिले में गेहूँ खरीदी का 7 लाख टन रखा गया है। 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूँ की खरीदी जिले के 171 निर्धारित केन्द्रों पर शुरु हो जाएगी। इसकी व्यापक तैयारियाँ चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूँ को पूरी तरह सुरक्षित रखने के इंतजाम पहले से किए जा रहे हैं।


एक हफ्ते पहले तक खरीदे गए गेहूँ को बोरियों में भरकर सुरक्षित रखने के लिए 50 प्रतिशत बारदान की खेप आ गई थी, वहीं इस हफ्ते 30 प्रतिशत खेप और आई है। अभी तक 80 प्रतिशत बारदान की पहले से आपूर्ति हो चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने वाले जिले के किसानों का 10 मार्च तक ऑनलाईन पंजीयन का समय बढ़ाया गया है। इसके बाद पिछले एक हफ्ते में लगभग 40 हजार से ज्यादा किसानों ने ऑनलाईन पंजीयन और कराया है। इन्हें मिलाकर आज सुबह तक 1 लाख 2 हजार किसान समर्थन मूल्य पर अपना गेहूँ बेचने के लिए ऑनलाईन पंजीयन करा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग 4 हजार हेक्टेयर के दायरे में किसानों ने इस बार गेहूँ की उपज बोई है। जिस पर कृषि विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष जिले में 19 लाख टन गेहूँ से अधिक की पैदावार होगी। यही कारण है कि मंडियों में अभी से नए गेहूँ की बम्पर आवक शुरु हो गई है। मंडी दलाल प्रथा भी जारी है और कई किसानों को समस्या भी आ रही है। ऐसे में प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

Share:

Next Post

आखिर क्यों नहीं हुई 354 की कार्रवाई!

Tue Mar 8 , 2022
अधिवक्ता की बहन पर कांग्रेस नेत्री के पुत्र द्वारा किए गए हमले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश जबलपुर। 4 मार्च दिन को अधिवक्ता एवं महिला कांग्रेस नेत्री के पुत्र के मध्य पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद अधिवक्ता पर कांग्रेस नेत्री के पुत्र द्वारा लगातार हमला किया गया। इस बीच इस झड़प […]