विदेश

रोज मारे जा रहे हमारे 100 सैनिक, मैरियूपोल की हर नष्ट बिल्डिंग में मरे 50 से 100 लोगः यूक्रेन

कीव/बाखमुत। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russo-Ukraine War) में बृहस्पतिवार को 106वें दिन सेवेरोदोनेस्क (severodonesk) में दोनों सेनाओं के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। रूसी सेना वह सब कुछ नष्ट कर रही थी जिसका इस्तेमाल रक्षा के लिए किया जा सकता था। जबकि यूक्रेनी रक्षामंत्री (Ukrainian Defense Minister) ने कहा कि युद्ध में हर दिन हमारे 100 सैनिक मारे जा रहे हैं। उधर, मैरियूपोल में नष्ट हुई प्रत्येक इमारत से 50 से 100 शव निकाले जा रहे हैं। एक अधिकारी ने इसे मौत का अंतहीन कारवां बताया।

यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेज्निकोव ने कहा, इस जंग ने हमसे बहुत कुछ छीना है। करीब 100 सैनिक हर दिन मारे जा रहे हैं। जबकि सेवेरोदोनेस्क के क्षेत्रीय गवर्नर ने क्षेत्र में रूस द्वारा कब्जाए कई इलाकों को फिर से जीत लिया है। इस बीच, रूसी कब्जे वाले बंदरगाह शहर मैरियूपोल में मेयर के सहयोगी पेट्रो एंड्रीशचेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि यहां कई इमारतों में से हरेक में 50 से 100 शव हैं। उन्होंने कहा, शवों को मौत के अंतहीन कारवां में मुर्दाघर व अन्य जगहों पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। अफसरों का अनुमान है कि यहां रूसी घेराबंदी के दौरान करीब 21,000 नागरिक मारे गए हैं।


काला सागर में रूसी नाकाबंदी, अनाज रुका
लंबे समय से यूरोप की ब्रेड बास्केट के रूप में पहचाने जाने वाले यूक्रेन से गेहूं, मक्का और सूरजमुखी का तेल दुनिया के किसी भी हिस्से में सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसका बड़ा कारण काला सागर पर रूसी नाकाबंदी है। यूक्रेन में अनुमानित 2.2 करोड़ टन अनाज बाहर नहीं भेजा जा पा रहा है।

विश्व खाद्य संकट रोकने को समय बेहद कम : रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि 2023 में खाद्य संकट रोकने के लिए समय बहुत कम है। रूस-यूक्रेन में संकट गहराया तो हालात बिगड़ जाएंगे। ग्लोबर क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप ने कहा है कि इस लड़ाई के कारण दुनिया के 94 देशों में अनुमानित 1.6 अरब लोगों को वित्त, भोजन या ऊर्जा संकट में से कुछ न कुछ परेशानी हो रही है। इनमें से करीब 1.2 करोड़ लोग अत्यधिक प्रभावित देशों में रहने वाले हैं जो तीनों संकटों का सामना कर रहे हैं।

रूस बातचीत को तैयार नहीं : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार नहीं है क्योंकि वह अब भी खुद को ताकतवर समझता है। उन्होंने अमेरिकी औद्योगिक नेताओं से कहा कि हमें रूस को कमजोर करना होगा और यह काम वैश्विक ताकतों को करना होगा। उन्होंने औद्योगिक नेताओं ने कहा, हमें रूस की वैश्विक वित्तीय प्रणाली को पूरी तरह ठप करना होगा।

जेलेंस्की को नाटो शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को 28-29 जून को मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। नाटो के उप महासचिव मिरसिया जियोना ने कहा कि नाटो से यूक्रेन पर शिखर सम्मेलन में निर्णय लेने की उम्मीद है।

Share:

Next Post

जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार को घेरा, कहा-कहीं श्रीलंका न बन जाए' कर्ज में डूबता MP

Fri Jun 10 , 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Former Minister Jitu Patwari) ने शिवराज सरकार (Shivraj government) की व्यवस्था पर बड़ा आरोप लगाया है। गुरुवार को पटवारी ने राज्य पर बढ़ते कर्ज (increasing debt on the state) का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे हालात देखकर […]