उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

11 लाख लोगों ने अब तक नहीं लगवाया Second Dose

उज्जैन। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कल उज्जैन सहित देशभर में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया। इसमें जिले में 1 लाख 6 हजार से अधिक डोज लगाने का उज्जैन में रिकार्ड बना। कल शाम तक जिले में 5 लाख से अधिक लोग वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा चुके थे। अभी भी 11 लाख से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगना बाकी है। उज्जैन में अधिकांश लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई है, जिसका दूसरा डोज 84 दिन बाद लगता है। चूंकि उज्जैन में एक ही दिन में कल 1 लाख 6 हजार 197 वैक्सीन के डोज लगाए गए। इनमें फस्र्ट के साथ साथ सेकंड डोज भी शामिल है। पिछले दिनों वैक्सीन की कमी के चलते प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और निगम भी अभियान नहीं चला पाया, जिसके चलते अब लगभग 11 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्हें दूसरा डोज दिया जाना बाकी है। कल 1 लाख से अधिक डोज जिले में लगे।


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी कल अपने भाषण में उज्जैन में 1 लाख से अधिक एक ही दिन में वैक्सीन लगने पर खुशी जाहिर की थी। कल के वैक्सीनेशन के बाद पहला डोज लगवा चुके लोगों की संख्या 14 लाख 15 हजार से ऊपर पहुंच गई, जबकि दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या 5 लाख के करीब आ गई। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 16 लाख 50 हजार से अधिक नागरिक है। ऐसे में सवा दो लाख के लगभग लोगों को पहला डोज और 11 लाख से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगना बाकी है।

Share:

Next Post

राधे कृष्ण का मनोहारी श्रृंगार कर निकाला चल समारोह

Sat Sep 18 , 2021
जलझूलनी एकादशी पर नलखेड़ा में निकले बेवान… भक्तों ने स्वागत कर की पूजा अर्चना, मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन नलखेड़ा। डोल ग्यारस पर्व पर नगर के विभिन्न राधा कृष्ण मंदिरों से भगवान का मनमोह व आकर्षक श्रृंगार कर फूलडोल का चल समारोह निकाला गया। स्थान-स्थान पर भक्तों ने भगवान की पूजन आरती की […]