img-fluid

सिंहस्थ के लिए शहर में बन रहे दो एलिवेटेड ब्रिज

November 06, 2026

  • अधिकारियों ने पैदल चलकर किया निरीक्षण- ब्रिज के नीचे से हटेंगे अतिक्रमण

उज्जैन। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए शहर में दो एलिवेटेड ब्रिज बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की गति जांचने के लिए बुधवार को संभागायुक्त और कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि निर्माण तय समय सीमा में गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा किया जाए।


  • एक एलिवेटेड ब्रिज आगर रोड पर इंद्रानगर चौराहे के पास से हरिफाटक तक बनाया जा रहा है, जबकि दूसरा निकास चौराहे से इंदौर गेट तक प्रस्तावित है। गदापुलिया से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए नीलगंगा चौराहे तक भी एलिवेटेड मार्ग की योजना है। इनसे सिंहस्थ के दौरान शहर में यातायात का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी।संभागायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही ब्रिज के नीचे सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने को कहा, ताकि आवागमन में बाधा न आए। निरीक्षण में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता योगेंद्र सिंह बागोले, कार्यपालन यंत्री प्रफुल्ल जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share:

  • GRP ने पकड़े 38 लाख से अधिक के मोबाइल

    Fri Nov 6 , 2026
    उज्जैन। उज्जैन जीआरपी ने पिछले 10 माह में ट्रेन यात्रियों से चोरी हुए करीब 38 लाख रुपए मूल्य के 189 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिया है। जीआरपी उज्जैन के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2026 में अभी तक विभिन्न शहरों से उज्जैन आए रेल यात्रियों से कुल 360 मोबाइल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved