
उज्जैन। आज खरीदारी के महामुहूर्त धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत हुई। शुक्र प्रदोष योग में विभिन्न वस्तुओं को खरीदना शुभ और लाभदायक रहेगा। वहीं प्रदोषकाल में शाम 5.33 बजे से रात्रि 8 बजे तक लक्ष्मी- कुबेर का पूजन करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। शहर के बाजार आज विशेष खरीदारी के लिए सज-संवरकर तैयार हो गए हैं लेकिन उत्साह कम है क्योंकि वस्तुओं के दाम अधिक हैं।
नहीं करें इन वस्तुओं कीखरीददारी
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक कुछ चीजें धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए, जैसे लोहा, कांच, धारदार वस्तुएं, काले रंग की वस्तुएं, काले कपड़े, प्लास्टिक के बर्तन , हथियार आदि। इन वस्तुओं को खरीदना धनतेरस पर शुभ नहीं माना जाता। अत: इनको खरीदने से बचें।
पूजा में करें इन चीजों का इस्तेमाल
धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिसे पूजा में मां लक्ष्मी-कुबेर को अर्पित करें और दिवाली के बाद घर के गमले में ये बीज लगा दें या इसे तिजोरी में रखें। इसके अलावा गोमती चक्र, पीली कौडिय़ां खरीदकर भी दिवाली की पूजा में रखने से धनवृद्धि होती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved