img-fluid

छात्रा को नंबर दिया तो छात्र को अद्र्धनग्न कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

November 05, 2026

  • पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

उज्जैन। छात्रा को फोन नंबर देने से नाराज चार बदमाशों ने छात्र को अद्र्धनग्न कर पीटा। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार तराना तहसील के गांव कनार्दी का पीडि़त छात्र सरकारी स्कूल में पढ़ता है। उसी गांव की एक छात्रा भी उसके साथ बस से स्कूल आती-जाती है।



  • छात्रा ने छात्र से मोबाइल नंबर मांगा था, जिस पर छात्र ने अपना नंबर दे दिया। बाद में छात्रा ने उसके वॉट्सएप पर दो बार मिस्ड कॉल भी किए थे। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज थे। चार दिन पहले छात्र अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी तौफीक खान और शोएब शाह बाइक से पहुँचे, उसे अपने साथ चलने को कहा। दोनों छात्र को श्मशान घाट के पास ले गए, जहां अल्फेज शाह और वकील खान पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने छात्र को अर्धनग्न कर दिया और बेल्ट-डंडों से उसकी पिटाई की। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा किसी को नंबर दिया या पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने अपनी धाक जमाने के लिए मारपीट की पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीडि़त छात्र ने अपने पिता को आपबीती सुनाई और थाने जाकर आपबीती बताई। छात्र की शिकायत पर तराना थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों तौफीक खान, शोएब शाह, अल्फेज शाह और वकील खान को गिरफ्तार लिया है।

    Share:

  • 6 यात्री बसों पर कार्रवाई, डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला

    Thu Nov 5 , 2026
    उज्जैन। शहर में परिवहन विभाग का विशेष जांच अभियान चल रहा है। कार्रवाई के दूसरे दिन करीब 6 बसें नियम विरुद्ध संचालित मिली। जिन पर आरटीओ ने एक लाख 55 हजार 920 रुपए का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान सबसे ज्यादा खामियां उज्जैन से देवास और इंदौर मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों में देखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved