भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 110 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 89 हजार, 064 और मृतकों की संख्या 8,707 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-21, भोपाल-24 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम नये मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 23 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे। वहीं, राज्य के दो जिले भिण्ड और बुरहानपुर पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। अब यहां कोरोना का एक भी सक्रिय प्रकरण नहीं है।बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 7,77,630 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 339 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 2,727 हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved