उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

643 हितग्राहियों के बैंक खातों में 13 करोड़ 54 लाख आए

  • संबल योजना पार्ट 2..अभी भी कई लोग मदद के लिए घूम रहे हैं
  • कोरोना काल में मृत हो चुके लोगों के परिवारों को भी दी गई सहायता राशि

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की। इसके तहत भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक कर लाभ का वितरण किया। इसके जरिये जिले के 643 हितग्राहियों के खाते में साढ़े 13 करोड़ की राशि जमा हो गई। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों के उत्तराधिकारी को सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन क्लिक के माध्यम से मृत्यु अनुग्रह सहायता के प्रदेश में 27 हजार 18 प्रकरणों में 573.39 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित किये। मुख्यमंत्री ने संबल योजना का नवीन स्वरूप में संबल 2.0 योजना एवं पोर्टल का शुभारम्भ किया। वन क्लिक कार्यक्रम में उज्जैन जिले के 643 हितग्राहियों को 13 करोड़ 54 लाख का वितरण बैंक खातों में किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने 10 हितग्राहियों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त बीपी सिंह, श्रम निरीक्षक, नगर निगम के अधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारी आदि उपस्थित थे।


2 लाख की राशि सीधे खाते में आई
उज्जैन जिले में इस कार्यक्रम का कल सीधा प्रसारण किया गया। जिसे एनआईसी कक्ष से हितग्रहियों की मौजूदगी में देखा गया। कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के परिवार के कमाने वाले सदस्य की कोरोना में हुई मृत्यु के कारण उन्हें 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार माना।

Share:

Next Post

सरकार को 14 लाख किसानों का गेहूं उपार्जन केंद्रों पर आने का इंतजार

Tue May 17 , 2022
20 लाख में से 5.50 लाख किसानों ने ही समर्थन मूल्य पर बेचा अनाज उज्जैन। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का एक मौका और दिया है। इस बार 19 लाख 81 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर […]