बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारी आईजी के पद पर पदोन्नत, गृह विभाग ने आदेश जारी किए

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए। दो आईजी स्तर के अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसमें 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता और दीपिका सूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है।


वहीं, 13 अधिकारी जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, अपर परिवहन आयुक्त पद पर पदस्थ अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्सेना, विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना, मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा का नाम है। इसके अलावा 18 अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Share:

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता

Fri Dec 29 , 2023
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (CPP President Sonia Gandhi) को 22 जनवरी 2024 को (On 22nd January 2024) अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple in Ayodhya) की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिला (Received Invitation for the Consecration) । कांग्रेस महासचिव संचार […]