img-fluid

विशाखापत्तनम के पास बनेगा 15 अरब डॉलर का Google डेटा सेंटर, CM चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

April 28, 2026

डेस्क। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास गूगल के 15 अरब डॉलर के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) डेटा सेंटर की मंगलवार को आधारशिला रखी। यह एक गीगावाट क्षमता वाला यह डेटा सेंटर भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गूगल के इस विशाल डेटा सेंटर को अडानीकनेक्स के साथ मिलकर डेवलप किया जा रहा है। अडानीकनेक्स जो अडानी एंटरप्राइजेज के साथ जॉइंट वेंचर में है और इस डेटा सेंटर के लिए गूगल के साथ मिलकर देश का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर बनाने जा रहा है। कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें सबसी केबल कनेक्टिविटी और हाई-स्पीड फाइर नेटवर्क शामिल होगा।


  • आधिकारिक बयान के मुताबिक यह देश के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर में से एक होगा और एडवांस्ड एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बड़े पैमाने पर डेटा स्टोरेज क्षमता प्रदान करेगा। यह डेटा सेंटर तारलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिल्ली गांवों में करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें अन्य निजी भागीदार भी शामिल होंगे और इसका उद्देश्य राज्य में बहु-गीगावाट डिजिटल परिवेश विकसित करना है। राज्य सरकार ने दीर्घकालिक योजना के तहत करीब 6.5 गीगावाट क्षमता वाला डिजिटल परिवेश विकसित करने का लक्ष्य रखा है ताकि आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख डेटा केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके। अदानीकनेक्स और एयरटेल की एनएक्सट्रा के साथ रणनीतिक साझेदारी में विकसित की गई यह परियोजना, विकसित भारत को शक्ति प्रदान करने के लिए गीगावाट-स्तरीय एआई इकोसिस्टम को बनाती है।

    Share:

  • हनीमून मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने चौथी सुनवाई में दी जमानत

    Tue Apr 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ (Legal Twist) आया है। राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपियों में से एक, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Wife Sonam Raghuvanshi) को अदालत (Court) से जमानत (Bail) मिल गई है। इस जानकारी की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved