भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगमी तेज हो गई। सत्ता में काबिज होने के लिए कांग्रेस अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को कमलनाथ के निवास पर वचन पत्र समिति की बड़ी बैठक हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने वचन पत्र को लेकर रायसुमारी दी। कांग्रेस की बैठक में फैसला हुआ कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे। साथ ही बिना किसी शर्त के 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी कांग्रेस देगी। इसके अलावा मीटिंग में आगामी चुनाव को लेकर और भी कई निर्णय लिए गए।
पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने बताया कि किस वर्ग के लिए कौन से बिंदु लेना चाहिए इससे संबंधी बैठक थी। वचन पत्र के सारे बिंदुओं की घोषणा पीसीसी चीफ कमलनाथ करेंगे। कमलनाथ ने जो भी घोषणा की है, चाहे किसानों के कर्ज़ माफ़ी हो, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की बात हो, महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने, 500 में सिलेंडर देने का वादा हो बैठक में ये घोषणा फाइनल हुई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल नवम्बर तक में चुनाव होना है। इसको लेकर राजनीतिक दल अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी की तरफ से सीएम शिवराज सिंह चौहान तो कांग्रेस से कमलनाथ लगातार जनता से नए-नए वादे कर रहे हैं।
मोर्चा के प्रदेश से लेकर मंडल पदाधिकारी तक भोपाल पहुंचे भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा ने सभी मोर्चों को एक्टिव कर दिया है। इस क्रम में भाजयुमो की मुख्यमंत्री निवास पर आज बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज […]
सरकार ने 20:50 फॉर्मूले को लेकर फिर दिखाई सख्ती भोपाल। राज्य शासन ने अधिकारियों -कर्मचारियों की परफॉर्मेंस के लिए बनाए गए 20: 50 का फॉर्मूले के संबंध में सभी विभागों, निगम-मंडलो तथा कलेक्टरों से 4 दिसंबर तक जानकारी मांगी है। नौकरी में लापरवाही, अनियमितता, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवामुक्त करने के लिए […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) को प्रदेश की 50 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मियों ने पत्र लिखकर लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) का लाभ मिलने से अपनी अध्ययन यात्रा को सुगम बताते हुए आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chouhan) ने ट्वीट कर कहा कि- “प्रदेश की […]
संत नगर। उपनगर में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का शीघ्र जन समस्या निवारण कार्यालय खुलेगा ।जहां पर क्षेत्रीय लोग अपनी समस्याएं दर्ज करवाएंगे उक्त बात सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने संत हिरदाराम मैं कार्यकर्ताओं से कहीं उन्होंने कहा कि अब जनता को दूर स्थित मेरे निवास पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साध्वी यहां […]