img-fluid

भोपाल के श्रमोदय विद्यालय में बच्चों को परोसी गई छिपकली वाली सब्जी! 13 विद्यार्थी बीमार, अस्पताल में भर्ती

October 12, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के रातीबड़ स्थित श्रमोदय विद्यालय (Shramoday Vidyalaya) के हॉस्टल (Hostel) में भोजन (food) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। यहां विद्यार्थियों (Students) को परोसी गई आलू की सब्जी में छिपकली (Lizard) मिलने का आरोप है। घटना के बाद 13 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी को जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, फिलहाल सभी बच्चों की हालत सामान्य है।

बीमार होने वाले विद्यार्थी कक्षा छठवीं से नौवीं तक के हैं। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सामने आने के बाद हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई और कैंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

परिजनों का आरोप- समय पर नहीं दी गई जानकारी
घटना के बाद विद्यार्थियों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। परिवारों को स्कूल के ग्रुप के माध्यम से घटना का पता चला, जिसके बाद वे तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचे।

परिजनों के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि बच्चों को ऐसी सब्जी परोसी गई, जिसमें छिपकली थी। घटना को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है और वे भोजन की गुणवत्ता की जांच तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


  • प्रिंसिपल ने कैंटीन संचालक को जारी किया नोटिस
    श्रमोदय विद्यालय की प्रिंसिपल रत्ना दुबे ने बताया कि कैंटीन संचालक की गलती के कारण बच्चों को छिपकली वाली सब्जी परोसी गई। इस घटना में 13 विद्यार्थी बीमार हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रिंसिपल ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं और कैंटीन संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रिंसिपल ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

    वहीं, जेपी अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर रत्नेश जैन के अनुसार, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

    पुलिस कर रही मामले की जांच
    रातीबड़ थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि बच्चों को छिपकली वाली सब्जी खिलाई गई। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कैंटीन संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना ने हॉस्टल में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता और खाना परोसने से पहले उसकी जांच की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के निष्कर्षों के साथ ही कैंटीन संचालक के खिलाफ होने वाली कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।

    Share:

  • हिमाचल में डाक विभाग की नई पहल.... पहाड़ी गांवों में अब ड्रोन से पहुंचेंगे चिट्ठी और पार्सल

    Mon Oct 12 , 2026
    नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पहाड़ी इलाकों (Hilly Areas) में डाक पहुंचाना अब पहले से ज्यादा आसान हो सकता है. जिन गांवों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को घुमावदार सड़कों और मुश्किल रास्तों से गुजरना पड़ता है, वहां अब ड्रोन की मदद से चिट्ठियां और पार्सल पहुंचाए जाएंगे. इंडिया पोस्ट (India Post) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved