देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 154 नये मामले, एक की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटे में कोरोना के 154 नये मामले (154 new cases of corona) सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 39 हजार 899 और मृतकों की संख्या 10,733 हो गई है। वहीं, राज्य में आज 465 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 153 नये संक्रमित मिले थे।

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 46,355 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 154 पॉजिटिव और 46,201 निगेटिव पाए गए, जबकि 251 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.3 रहा। नये मरीजों में भोपाल के 25, इंदौर-15, जबलपुर-17 के अलावा 17 जिलों में शून्य और शेष में 10 से कम नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक जबलपुर जिले का निवासी है। अब यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 10,733 हो गई है।

प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 81 लाख 10 हजार 039 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,39,899 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 10,27,607 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 465 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 1,871 से घटकर 1,559 रह गई।

इधर, प्रदेश में 05 मार्च को शाम छह बजे तक 58 हजार 584 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 39 लाख, 46 हजार, 656 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की कुशल रणनीति

Sun Mar 6 , 2022
– मृत्युंजय दीक्षित आज हर जगह केवल रूस -यूक्रेन संकट की चर्चा है और साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें इस संकट पर भारत की भूमिका पर हैं। भारत सरकार ने अभी तक इस प्रकरण पर बहुत ही संतुलित व तटस्थ भूमिका का निर्वहन किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित जिन मंचों पर रूस के […]