इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बिना हो-हल्ले के लाड़ली बहनों के खातों में पहुंच गए 1600 करोड़

  • इंदौर सहित प्रदेशभर की १ करोड़ ३० लाख ८२ हजार बहनों के खातों में १२५० की राशि करवाई जमा, अब तक ८ किस्त मिल चुकी हैं, जो कि चुनाव में गेमचेंजर भी साबित रही

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की लोकप्रिय और कारगर लाडली बहना योजना जो कि इस विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई और भाजपा को जो बम्पर बहुमत मिला तो उसमें बड़ी भूमिका निभाई। हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहनाओं के खातों में राशि जमा कराई जाती है। इस बार बिना हो-हल्ले के लगभग 1600 करोड़ रुपए इन बहनों के खातों में ट्रांसफर करवाए गए। 1 करोड़ 30 लाख 82 हजार लाडली बहनाओं के खातों में इस बार 1250 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाई गई।

लाडली बहना की ये आठवीं किश्त इस बार बिना अधिक प्रचार-प्रसार के ही बंट गई। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल भी खंडवा में पहुंचे, जहां लाडली बहनाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी बहनाओं को लखपति बनाने का भरोसा दिला दिया। शुरुआत में हजार रुपए और उसके बाद अब बढ़ाकर 1250 रुपए खातों में ट्रांसफर कराए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक यह राशि बढक़र 3 हजार रुपए तक की हाना है। पिछली बार भी आचार संहिता लगने से पहले 7 अक्टूबर को यह राशि खाते में जमा करवाई थी, उसके बाद नवम्बर में भी चुनाव आयोग से विशेष अनुमति लेकर राशि ट्रांसफर हुई और पूरे चुनाव प्रचार में इस योजना का जमकर प्रचार-प्रसार भी किया गया। अब चार दिसम्बर से आचार संहिता तो समाप्त हो गई मगर मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला आज होना है।


लिहाजा 10 दिसम्बर को बिना किसी कार्यक्रम के लाडली बहनाओं के खातों में सरकार ने राशि ट्रांसफर करवा दी। हालांकि मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते ही अफसरों को इसके निर्देश दे दिए थे कि इस माह की भी राशि निर्धारित तारीख 10 को लाडली बहनाओं के खातों में जमा हो जाए और हुआ भी यही। अफसरों ने लगभग 1600 करोड़ रुपए की राशि का बंदोबस्त कर 1 करोड़ 30 लाख 82हजार लाडली बहनाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर करवाई। हालांकि अधिकांश बहनाओं के खातों में कल रविवार के दिन भी यह राशि जमा हो गई। शेष खातों में आज-कल में राशि आ जाएगी। हालांकि इसके चलते शासन को लगातार कर्ज भी लेना पड़ रहा है।

Share:

Next Post

लगातार दूसरी रात भी पारा 15 डिग्री के नीचे

Mon Dec 11 , 2023
दिन के तापमान में भी आई गिरावट, बढऩे लगा ठंड का असर मौसम वैज्ञानिक बोले- कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं इसलिए ्अगले कुछ दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम इंदौर (Indore)। मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का असर बढऩे लगा है। कल लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे रहा। वहीं […]