उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

ब्राह्मण समाज के 18 हजार परिवार हर घर में 21 दीपक लगाएँगे

  • महाशिवरात्रि पर आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव में योगदान को लेकर समाजजनों ने तैयार की रूपरेखा

उज्जैन। अभा ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी सदस्यों पदाधिकारियों ने कल बैठक आयोजित कर महाशिवरात्रि पर आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की। इसमें समाज के 18 हजार परिवार प्रत्येक घर में 21-21 दीपक रोशन करेंगे। बैठक अभा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें महाशिवरात्रि महापर्व पर दिव्य महाकाल-भव्य उज्जैनी कार्यक्रम तथा कोरोना महामारी में मृत परिजनों की विधिक कानूनी सहायता अभियान तथा ब्रह्म शक्ति आशीर्वाद संपर्क यात्रा, पौधारोपण अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में परशुराम जयंती से 18हजार ब्राह्मण परिवार द्वारा एक एक पौधा लगाकर अभियान चलाया गया था उसी तर्ज पर नगर की सीमा में रहने वाले प्रत्येक ब्राह्मण परिवार के घर महाशिवरात्रि की शाम ठीक 7 बजे 21 दीपक लगाकर दीपोत्सव मनाएँगे।


साथ ही कोरोना महामारी में मृत्यु पर परिवारों को विधिक सहायता दिलाए जाने हेतु कि शिविर लगाकर सहायता करने का निर्णय लिया गया। साथी मार्च माह में ब्रह्म शक्ति आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ करने पर भी सहमति बनी। बैठक में महिला प्रदेश इकाई के अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, शिवनारायण शर्मा, मिलिंद त्रिपाठी, अरविंद उपाध्याय, विरेंद्र त्रिवेदी, अनुराग शुक्ला, श्रीमती शीला व्यास, रत्ना व्यास, श्रीमती ममता उपाध्याय, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती इंदिरा त्रिवेदी, श्रीमती मोहिनी दुबे, श्रीमती समता पटेल, लता शर्मा मौजूद थे।

Share:

Next Post

महिदपुर में जैन समाज का वरघोड़ा निकला, कई जगह स्वागत

Mon Feb 14 , 2022
जैन समाज में उत्साह-आज होगा दीक्षा का मुख्य समारोह महिदपुर। आज दीक्षा लेने से पूर्व बाल मुमुक्षिका रिदम का वर्षीदान का वरघोड़ा मुक्तिसागर सूरीश्वरजी एवं साध्वी मुक्तिदर्शनाजी आदि ठाणा की मौजूदगी में नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। नगर में हर जगह दीक्षार्थी रिदम का समाजजनों ने बहुमान किया और जयकारे लगाए। संघ प्रवक्ता […]