img-fluid

इंदौर में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध जहर खाने से मौत, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही जांच

August 10, 2026

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रानी के रूप में हुई है, जो नंदवदा पथ क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


  • रानी दसवीं कक्षा तक पढ़ी थी और इलाके की एक फैक्ट्री में काम करती थी। शनिवार को उसने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद मोबाइल पर किसी से बातचीत करने के बाद सोने चली गई। देर रात उसकी मां ने उसकी तबीयत खराब देखी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को जांच के दौरान युवती के हाथ पर एक युवक का नाम लिखा मिला है। बताया जा रहा है कि यह नाम उसने घटना से कुछ दिन पहले मेहंदी से अपने हाथ पर लिखा था। पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच भी शुरू कर दी है और युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की परिस्थितियों और संभावित प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

    Share:

  • इंदौर में कमरे से मिला युवक का शव, बहन के पास विदेश जाने की थी तैयारी

    Mon Aug 10 , 2026
    इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके कमरे से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हर्षवर्धन के रूप में हुई है, जो नीर कॉलोनी का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved