img-fluid

इंदौर में कमरे से मिला युवक का शव, बहन के पास विदेश जाने की थी तैयारी

August 10, 2026

इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके कमरे से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हर्षवर्धन के रूप में हुई है, जो नीर कॉलोनी का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हर्ष पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था।


  • दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले हर्ष की प्रेमिका से कहासुनी होने की बात सामने आई थी। हर्ष की बहन अमेरिका में रहती है और हर्ष उसके पास जाने की तैयारी कर रहा था। वही हर्ष के पिता की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी थी, जबकि कोविड के दौरान उसकी मां का भी निधन हो गया था। इसके बाद से वह इंदौर में अकेला रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। वही इस मामले में बताया जा रहा है कि हर्ष की प्रेमिका ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

    Share:

  • रात की अधूरी नींद दिनभर बिगाड़ सकती है दिमाग की चाल, बढ़ सकता है तनाव और कई बीमारियों का खतरा

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली । नींद (Sleep)हमारे शरीर और दिमाग(mind) को आराम देने के साथ अगले दिन बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार करती है। यही वजह है कि पर्याप्त नींद (adequate sleep)को स्वस्थ जीवनशैली (lifestyle)का बेहद जरूरी हिस्सा माना जाता है। अगर रात की नींद बार-बार अधूरी रह रही है तो इसका असर सिर्फ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved