देश

महाराष्ट्र में मिले 1885 नए कोरोना मरीज

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में 1885 नए कोरोना मरीज (1885 new corona patients in last 24 hours) मिले हैं। इस दौरान एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। नए मामलों में सबसे ज्यादा मुंबई में 1118 मरीज मिले हैं।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल 17480 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। इनमें सर्वाधिक 11331 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। राज्य में आज 774 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। सूबे में अब तक कुल 77,47,111 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना से ठीक होने का औसत 97.91 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सतर्क है। उन्होंने सभी नागरिकों से कोरोना नियमावली का पालन करने की अपील की है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की शैली ने लोगों का मन मोहा

Tue Jun 14 , 2022
– डॉ. विपिन कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हाल ही में केन्द्र में सत्ता संभाले आठ साल पूरे हुए हैं। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ 30 मई, 2019 को प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद ली थी। इन आठ वर्षों में पीएम मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने अपना सर्वस्व सेवा, सुशासन और […]