
इंदौर। 19 मार्च 2021 की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 317 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 4416 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 3990 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 3996 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 63827 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 84 है।
दिनांक 19 मार्च तक कुल 944 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 2066 हो गई है।
211 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 60817 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved