उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

उज्जैन: सेवा धाम आश्रम में फूड पॉइजनिंग से 2 की मौत, 6 लोग बीमार

उज्जैन। उज्जैन के करीब अंबोदिया गांव (Ambodia Village) में बने सेवाधाम आश्रम में फूड पायजनिंग से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं सात लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर (Indore Refer) किया है जबकि तीन का जिला अस्पताल उज्जैन (District Hospital Ujjain) में उपचार चल रहा है।

सेवाधाम आश्रम (Sevadham Ashram) के निशक्त वार्ड में रहने वाले 120 ऐसे निशक्त जन हैं जो बिस्तर से नहीं उठ सकते हैं। इनमें से कुछ को मिर्गी की शिकायत है। रोज की तरह ये सभी लोग नाश्ता कर रहे थे, इसी दौरान छह लोगों की तबीयत बिगड़ने लग गई। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। जिनकी तबीयत बिगड़ी उसमें अमर धर्म पिता सुधीर भाई (23) लोकेश धर्म पिता सुधीर भाई (26), आशु शर्मा (30), प्रवीण पिता नंदी लाल (45), मनोज पिता नंदलाल (59), विश्वनाथ (21) हैं। इन सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।


यहां पर डॉ. जय निगम (Dr. Jai Nigam) ने अमर और लोकेश को मृत घोषित कर दिया जबिक चार को भर्ती करवाया। इसमें से आशु को इंदौर रैफर किया। जिस वार्ड में यह घटना हुई वहां 120 लोग निशक्त थे। इनमें से छह की ही तबीयत खराब हुई यह हैरान करने वाला है। दो की मौत भी संदिग्ध लग रही है। बताया जा रहा है कि सभी ने नाश्ते में चने खाए थे। चने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

इधर आश्रम में हुई दो मौतों का रहस्य बरकरार है क्योंकि मौत कैसे हुई ये पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन भी कह रहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह बात भी पता चली है कि जो बीमार हैं और जिनकी मौत हुई है उनका परिवार में कोई नहीं है। वे कई सालों से आश्रम में रह रहे थे।

Share:

Next Post

मुंबई हंगामे के लिए 4 मई को बाहर से आने वाले थे लोग, पुलिस ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन

Tue May 3 , 2022
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने 4 मई को मुंबई में होने वाले हंगामे को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार बुधवार 4 मई को मुंबई में हंगामा करने के लिए और अशांति फैलाने के लिए बाहर से लोग आने वाले थे. इसलिए पुलिस ने मंगलवार को 855 लोगों को […]