मनोरंजन

फिल्म ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शेयर की यादें

शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे हो गए हैं। रोमांटिक ड्रामा पर आधारित यह फिल्म 11 अगस्त, 2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे होने पर फिल्म में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शूटिंग की दौरान की कई अनदेखे क्षण हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा-‘समय गुजर जाता है …सच में! एक मजबूत अनुभूति! इस फुटेज के जरिये मैं दो दशक पीछे लौट गई हूं! यकीन नहीं होता! यह समय है उत्सव मनाने का! ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे।’

फिल्म में त्रिकोणीय प्रेम कहानी को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी अंजलि की किरदार में, सुनील शेट्टी देव और अक्षय कुमार राम की किरदार में थे। फिल्म में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन अपने पिता के कहने पर शिल्पा अक्षय कुमार से शादी कर लेती है और बाद में उन्हें अक्षय कुमार से प्यार हो जाता है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा महिमा चौधरी, शर्मीला टैगोर, किरण कुमार, सुषमा शेठ, परमीत शेट्ठी भी अहम भूमिका में थे। धर्मेश दर्शन की निर्देशन में बनी इस फिल्म को रतन जैन ने प्रोड्यूस किया था। दर्शकों के बीच इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और फिल्म के सारे गाने भी काफी हिट हुए थे। लगभग नौ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 64 करोड़ की कमाई की थी।
Share:

Next Post

औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 16.6 फीसदी लुढ़का

Wed Aug 12 , 2020
नई दिल्‍ली। कोविड-19 संकट के बीच लॉकडाउन की वजह से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। देश का औद्योगिक उत्पादन इस बार जून महीने में सालाना आधार पर 16.6 फीसदी घट गया है। सरकारी आंकड़े के अनुसार मुख्य रूप से विनिर्माण, खनन और बिजली उत्पादन कम रहने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई […]