
उज्जैन। महिला बाल विकास विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक क्षेत्रों से सर्वे में 239 भिखारियों को दर्ज किया है शासन अब इनके पुनर्वास की योजना बनाएगा। वर्ष प्रतिपदा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए थे कि शहर के मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों से भिखारियों का सर्वे किया जाए और उनका पुनर्वास किया जाए तथा उनके रोजगार आदि की योजना भी बनाई जाए। मंदिरों के आसपास आने वाले दिनों में कोई भी भीख मांगता हुआ दिखाई नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त चार टीमें बनाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved