जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) देश मध्‍यप्रदेश

जीवित अत्यंत दुर्लभ पेंगोलिन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर! स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (State Tiger Strike Force) की जबलपुर एवं उत्तर सिवनी वन मण्डल द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पेंगोलिन को अपने कब्जे में लेने में की सफलता मिली है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे में जीवित अवस्था में अत्यन्त दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन पाया गया। तीनों आरोपी सिवनी जिले के रहवासी हैं। वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में वन अपराध दर्ज कर न्यायालय लखनादौन में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस अपराध में प्रयुक्त मोटर साइकिल और मोबाईल भी जब्त किए हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के आपराधिक कृत्य की सूचना मिलने पर निकटतम वनाधिकारी अथवा पुलिस को जानकारी देकर वन्य पेंगोलिन की क्षति रोकने में सहयोग दे।

Share:

Next Post

अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका : केन्द्रीय कृषि मंत्री

Mon Sep 6 , 2021
भोपाल। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare Narendra Singh Tomar) ने कहा कि देश की अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। कोरोना महामारी से लगभग सभी देशों में प्रतिकूल […]