
नई दिल्ली। देशभर में 18 साल और उससे अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण (Vaccination) की 1 मई से शुरुआत होने वाली है। इस बीच देश के 4 राज्य राजस्थान (Rajasthan), छत्तीसगढ़, पंजाब (Punjab) और झारखंड का कहना है कि उनके पास वैक्सीन (Vaccine) का स्टॉक नहीं है। ऐसे में वे 1 मई से वैक्सीनेशन की शुरुआत नहीं कर सकते। कांग्रेस शासित राजस्थान का कहना है कि उसे सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसकी ओर से 15 मई से पहले सप्लाई नहीं की जा सकेगी। उनका कहना है कि हमें केंद्र सरकार से जो ऑर्डर मिले हैं, उनकी सप्लाई के लिए 15 मई तक का वक्त चाहिए होगा। राजस्थान में 3.13 करोड़ लोग 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में हैं। राजस्थान (Rajasthan) के अलावा छत्तीसगढ़, पंजाब (Punjab) और झारखंड का भी कहना है कि उनके यहां वैक्सीन (Vaccine) के स्टॉक की कमी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved