उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में तेलंगाना के 400 यात्री आज शाम आएँगे

  • पत्रकार वार्ता में मंत्री यादव ने कहा, दक्षिण से पश्चिम की संस्कृति का होगा मिलन

उज्जैन। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत दर्शन यात्रा पर आज शाम तेलंगाना से 400 यात्री आएंगे और यहां के मंदिरों के दर्शन करेंगे तथा कला संग्रहालय में शिव भगवान के तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, सभ्यता, अलग-अलग भाषा को समझना, जानना है और एक भारत श्रेष्ठ भारत को एकीकृत करना है। अपने निजी खर्चे से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत तेलंगाना के यात्री जिनमें बिजनेसमैन, शासकीय सेवक, इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य व्यवसाय करने वाले करीब 400 यात्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी के नेतृत्व में उज्जैन आ रहे हैं।


दूसरे प्रदेशों के लोग भारत के अन्य प्रदेशों के लोगों को जाने इसीलिए दक्षिण भारत के लोग पश्चिम भारत में आ रहे हैं और वे यहां की संस्कृति और प्राचीनता को देखेंगे। इस दौरान यह यात्री महाकाल लोक तथा महाकाल मंदिर जाएंगे और यहां के विभिन्न मंदिरों के दर्शन भी करेंगे इसके बाद में त्रिवेणी कला संग्रहालय में उनकी भाषा में शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। जिस प्रकार शंकराचार्यजी ने 5 तीर्थों को प्रतिस्थापित किया था और उनका उद्देश्य था कि देश के लोग एक दूसरे की संस्कृति को पहचाने वहां की भाषा को जाने और इससे भाषा का प्रेम बढ़ता है। पत्रकार वार्ता में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या मौजूद थे।

Share:

Next Post

688 एमसीएफटी पानी बचा डेम में

Tue Apr 18 , 2023
आखिर कब करेंगे एक दिन छोड़कर जल प्रदाय का फैसला महापौर के पास प्रस्ताव लंबित-एक महीने से चल रही है 1 दिन छोड़कर जल प्रदाय की चर्चा 72 दिन का पानी शेष-यदि बारिश जुलाई तक नहीं हुई तो जल संकट की स्थिति बनेगी उज्जैन। गंभीर डेम में अब मात्र 688 एमसीएफटी पानी बचा है जो […]