
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण (corona infection) से 25 लोगों के मौत (25 people died) का मामला सामने आया है । जबकि 8,042 लोग पूर्णरूप से ठीक हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,044 नये मामले (4,044 new cases of corona) सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 29,152 है। वहीं संक्रमण दर 8.60 फीसदी है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से गुरुवार को 34 लोगों की मौत हुई थी और कोरोना के 4,291 नये मामले सामने आए थे । वहीं 9,397 लोग पूर्णरूप से ठीक हुए थे । राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों की 33,175 थी और कोरोना संक्रमण दर 9.56 फीसदी थी । जबकि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 7,498 नए मामले सामने आए थे । जिनमें से 29 लोगों की मौत हो गई थी । 11,164 लोग पूर्णरूप से ठीक भी हुए थे। वहीं कोरोना के सक्रिय मामले की संख्या 38,315 थी । (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved