मध्‍यप्रदेश

कूनो नेशनल पार्क में खुदाई के दौरान मिले 42 प्राचीन सिक्के

श्योपुर। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में स्थित पालपुर किले के पास खुदाई के दौरान खजाना (Treasure) निकलने की बात सामने आई है। पार्क की खुदाई (digging) में गुरुवार को 42 पुराने सिक्के मिले हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इधर पालपुर राजघराने (Palpur royalty) के वंशज ने थोड़े ही सिक्के बताने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कूनो पार्क में खुदाई के दौरान 42 प्राचीन सिक्के मिले हैं। ये सिक्के क्वीन विक्टोरिया, ग्वालियर रियासत और मुगलकालीन बताए गए हैं। 42 में से 35 सिक्कों पर तो फारसी में कुछ लिखा बताया जा रहा है। पांच सिक्के क्वीन विक्टोरिया के समय 1840 के हैं। शेष दो सिक्कों पर ग्वालियर रियासत लिखा पाया गया है, जो तांबे जैसी धातु वाले हैं।


श्योपुर के पुलिस अधीक्षक आलोककुमार सिंह का कहना है कि पार्क के अंदर पालपुर राजघराने की पुरानी गढ़ी बनी हुई है। यहां खुदाई की जा रही थी। इस दौरान पुराने सिक्के मिले हैं। इनकी संख्या 42 बताई गई है, वहीं वजन 480 ग्राम है। सेसईपुरा थाना पुलिस ने इन्हें जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर पालपुर रियासत के वंशज गोपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कूनो की जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है तो विभाग ने वहां खुदाई कैसे करा दी। वन विभाग ने मजदूरों से छीनकर थोड़े सिक्के जब्त दिखाए हैं। असल में किसी को जानकारी नहीं है कि कितना खजाना मिला है। एक बात और कि वन विभाग ने गुरुवार को खुदाई की थी। जबकि इसकी जानकारी 24 घंटे बाद पुलिस को दी। गुरुवार को मुझे जानकारी मिल गई थी। मैं तुरंत पार्क पहुंच गया था, लेकिन अंदर ही नहीं जाने दिया।

Share:

Next Post

हॉलिडे छोड़कर वापस लंदन लौटे बोरिस जॉनसन, पेश कर सकते हैं PM की दावेदारी

Sat Oct 22 , 2022
लंदन। ब्रिटेन (Britain) में चल रहे सियासी घमासान के बीच पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन (Former Prime Minister Boris Johnson) शनिवार को लंदन वापस लौट आए हैं। ब्रिटेन में शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री पद (new prime minister) के लिए चुनाव हो सकता है। नए प्रधानमंत्री के पद के लिए सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी (ruling conservative party) यानी […]