उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

दोपहर में 44 डिग्री की धूप ने सड़कों पर सन्नाटा कर दिया, लोग घरों में

  • कल शाम बादल छाये फिर भी अधिकतम तापमान 44 के नजदीक

उज्जैन । पिछले एक सप्ताह से लगातार उज्जैन में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक बना हुआ है। इसके कारण दोपहर में पूरा शहर भट्टी की तरह तप रहा है। हालत यह है कि दोपहर में मुख्य मार्गो से लेकर फ्रीगंज ओव्हरब्रिज पर भी गिनती के लोग नजर आने लगे हैं। कल शाम हालांकि बादल छाये थे। लेकिन अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी यह 43.7 डिग्री रहा।


वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 18 मई को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज हुआ था। लेकिन 19 मई को यह 44 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद 20 मई को 44 डिग्री, 21 मई को 44.2 डिग्री, 22 मई को 43.8 डिग्री रहा वहीं 23 मई को यह साल 2016 का रिकार्ड तोड़ते हुए 56 डिग्री पर आ गया था। अगले दिन 24 मई को यह 44.2 डिग्री, 25 मई को 44 डिग्री रहा। कल शाम अचानक हवाएं चलने लगी थी और बादल छा गये थे। हल्की बूंदा बांदी भी हुई थी। इसके बावजूद अधिकतम तापमान घटकर 43.7 डिग्री रहा। कल रात का तापमान भी 31.2 डिग्री दर्ज हुआ। इस भीषण गर्मी ेके कारण लोग दोपहर में सड़कों पर निकलने से घबरा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह से शहर कि सड़कों पर दोपहर में सन्नाटे जैसा माहौल बन रहा है। सड़के ही नहीं हमेशा व्यस्त रहने वाले फ्रीगंज ओव्हरब्रिज पर भी दोपहर के वक्त गिनती के लोग ही नजर आने लगे हैं।

Share:

Next Post

उज्जैन सहित प्रदेश में अनुमति से 30 प्रतिशत अधिक का भवन निर्माण 31 अगस्त तक करा सकेंगे वैध

Mon May 27 , 2024
नगर निगम और निकायों की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कंपाउंडिंग के नियमों में संशोधन किया गया उज्जैन। मध्य प्रदेश सरकार ने 30 प्रतिशत तक अनाधिकृत आवासीय और वाणिज्यिक निर्माणों को वैध बनाने की समय सीमा 31 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी है। यह कदम उज्जैन सहित राज्य भर के नगर निगमों और निकायों […]