img-fluid

तिहाड़ जेल में एक साथ 5 कैदियों ने खुद को किया घायल, फिर आत्महत्या की कोशिश

January 06, 2022

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद कैदियों ने सामूहिक आत्महत्या (mass suicide) करने की कोशिश की। कैदियों ने पहले किसी नुकीली चीज से खुद को घायल किया फिर फंदे से लटकने का प्रयास किया। इस मामले की जानकारी जेल स्टाफ को मिली, जिसके बाद उन्हें बचाया गया फिर और घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना तिहाड़ जेल के नंबर-3 की है। मामले की जानकारी मिलते ही जेल स्टाफ ने शोर मचाया। जिसके बाद कैदियों के वार्डों को खोला गया। सभी को फंदे से नीचे उतारा गया।


जेल स्टाफ ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों को जेल के अंदर बने अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया। पांचों कैदियों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे डीडीयू अस्पताल (DDU Hospital) में भर्ती किया गया है। जेल में एक साथ पांच लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश पहली बार हुई है।

घटना के बारे में तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल (DG Sandeep Goyal) ने कहा कि कैदियों के घायल होने की जानकारी है। मगर सामूहिक रूप से आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी उन्हें नहीं है। सूत्रों के मुताबिक सभी कैदियों की काउंसलिंग की जायेगी, ताकि भविष्य में वह इस तरह के कदम न उठाएं। जब से जेल में CCTV कैमरे लगे उसके बाद कई कैदियों को बचाया भी गया है।

Share:

  • INDORE : मुठभेड़ :- पुलिस और लुटेरे आमने-सामने, बंदूकें छीनीं

    Thu Jan 6 , 2022
    स्कूल में डकैती डालने आए थे, गार्ड को पीटा, पत्थर भी बरसाए इंदौर। बडग़ोंदा क्षेत्र (Badgonda area) में डोंगरगांव पुलिस चौकी (Dongargaon police post) के पास कल देर रात एक स्कूल (school) में डकैती की वारदात (crime) करने आए कुछ बदमाशों की पुलिस (police ) जवानों से मुठभेड़ (encounter) हो गई। इस दौरान बदमाशों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved