देश मध्‍यप्रदेश

देश के 50 लोकप्रिय पुलिस अधीक्षकों में MP के 5 SP शामिल, चुने गए लोगो में ये है 12 खुभिया

 

भोपाल। पूरे देश में शांति, सेवा, न्याय और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानो की सूची फेम इंडिया मैगज़ीन ने बीते दिनों घोषित की है। इसमें मध्य प्रदेश के 5 पुलिस कप्तानों को जगह मिली है। इनका चयन 12 अलग-अलग मापदंडों पर किया गया है। इनमें क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर, पीपुल फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, डिसीजन मेकिंग, व्यवहार कुशलता आदि शामिल हैं।


1. मध्य प्रदेश के रतलाम में तैनात IPS गौरव तिवारी जनवरी 2017 में 500 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का पर्दाफाश कर चर्चा में आए थे। अपनी दिलेरी से सभी का दिल जीतने वाला ये पुलिस अफसर बनारस के तिवारीपुर का रहने वाला है। इन्होंने 35 लाख रुपये के इनामी नक्सली दिलीप गुहा को अरेस्ट किया था। वो 19 मर्डर्स का आरोपी था, जिसे सिर्फ एमपी ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस भी ढूंढ रही थी। इनकी वर्किंग स्टाइल पर एक फ़िल्म बनने की बात भी सामने आई थी।

2. सागर के एसपी रहते हुए अमित सांघी ने अपने कार्यकाल में नो पेंडिंग केस का तमगा हासिल किया। इनके कार्यकाल में कत्ल का एक भी मामला बिना सुलझे नहीं रहा था। वहीं मीडिया फ्रेंडली होने के साथ साथ जनता से भी इनका सीधा जुड़ाव रहा। कोरोना काल मे इन्होंने फ्रंट से लीड कर उदाहरण स्थापित किया।


3. वीरेंद्र सिंह की कार्यशैली अलग हटकर है। फरियादियों की बातों को सहजता के साथ सुनकर तत्काल उनकी समस्या सुलझाना इनकी कार्यशैली में शामिल है। माना जा रहा है कि उनकी इसी खासियत की वजह से उनकी लोकप्रियता बढ़ी। सख्त कानून व्यवस्था को बहाल करने, अपराधों पर काबू करने और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने के साथ जनता का मनोबल बढ़ाने के लिए इनके नवाचार अक्सर चर्चा में रहते हैं।

4. एसपी विवेक सिंह ने कोरोनाकाल में खंडवा की एक कॉलोनी में खुद कमान संभाली थी जब वहां एक ही दिन में कोरोना के 69 प्रकरण सामने आए थे। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिस तत्परता के साथ जिला प्रशासन व पुलिस के अमले को काम करना था, उसमें लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही थी। लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने के बाद प्रदेश में इसका पहला मामला भी खंडवा में ही सामने आया था।


5. वर्तमान में छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा भी फेम इंडिया की लोकप्रिय जिला कप्तानों की सूची में शामिल हैं। शर्मा ने रक्तदान के लिए मिशन रक्तांजलि चलाया था। इस मिशन की शुरुआत उमरिया जिले में की गई। यहां के एसपी रहते हुए सचिन शर्मा की पहल पर अभी तक कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। एसपी के इस मिशन में मैदानी पुलिसकर्मी भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

Share:

Next Post

200 गिरफ्तार, 6 घंटे बिताना पड़े अस्थायी जेल में

Sat Apr 3 , 2021
बिना मास्क लगाने वालों की धरपकड़ तेज… निगम ने भी 2 लाख से अधिक का जुर्माना ठोका इंदौर। दो दिन पहले कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh) ने कोविड गाइडलाइन (covid Guideline) का पालन ना करने वालों की गिरफ्तारी (Arrest) के आदेश भी दिए। खासकर मास्क  (Mask) ना लगाकर घुमने वालों को 6 घंटे की […]