उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन में कांग्रेस को बनाने 5 हजार सदस्य

  • लेकिन अभियान सुस्त-प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने 15 फरवरी तक मांगी सूची, विधानसभावार डाटा बनेगा

उज्जैन। 1 नवंबर से जारी शहर कांग्रेस के सदस्यता अभियान में अब तक उज्जैन में मात्र 350 सदस्य ही बन पाए हैं। परसों प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शहर कांग्रेस को पत्र लिखकर सभी नए सदस्यों की सूची मांगी है, जिनका प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधानसभावार डाटा तैयार किया जाएगा। उज्जैनमें कांग्रेस का सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। अब तक कांग्रेस के तीन चरण पूर्ण हो चुके हैं और चौथा चरण चल रहा है, जो 7 फरवरी तक है। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी ने डिजिटल सदस्य भी बनाए हैं। सदस्य बनने वालों में पिछड़े, निम्न तबकों के लोगों के अलावा उच्च तबके के लोग भी शामिल हैं। शहर अध्यक्ष महेश सोनी के अनुसार इन लोगों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने महंगाई व कानून व्यवस्था को लेकर बात की और समझाया, जिसके बाद वो कांग्रेस के सदस्य बनने को राजी हो गए।


कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी है और 31 मार्च तक चलेगा। पार्टी को उम्मीद है कि अगले और अंतिम चरण में पार्टी 5 हजार सदस्य बना लिए जाएंगे। 3 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शहर कांग्रेस को पत्र भेजा, जिसमें सभी नए सदस्यों की संपूर्ण जानकारी 15 फरवरी तक मांगी है। इस डाटा को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधानसभावार फीड किया जाएगा। ये डाटा विधानसभा चुनाव के वक्त पार्टी प्रत्याशी को दिया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि उनके क्षेत्र में ये कांग्रेस के सदस्य बने हैं। इनसे संपर्क करें और साथ में लें।

Share:

Next Post

विस्तार के बाद महाकाल परिसर होगा 20 हेक्टेयर का

Sun Feb 6 , 2022
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से 4 गुना बड़ा होगा महाकाल मंदिर का क्षेत्र विकास कार्यों का पहला चरण मार्च में तो दूसरा मई में पूरा होगा-बढ़ेगा उज्जैन का धार्मिक पर्यटन उज्जैन। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत काफी क्षेत्र बढ़ जाएगा और काशी कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होगा महाकाल क्षेत्र। इसके उद्घाटन की तैयारियाँ चल […]