भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

65 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जाएंगे 6 ब्रिज

भोपाल। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के क्रम में सुगम यातायात के लिए प्रदेश में साढ़े 65 करोड़ रूपये की लागत से 6 ब्रिज बनाए जाएंगे। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण परिक्षेत्र भोपाल द्वारा पुल निर्माण हेतु निविदाऐं भी आमंत्रित की गई हैं। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण परिक्षेत्र भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले में 17 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से गोरखपुर कटंगा क्रॉसिंग पर सदर से ग्वारीघाट मार्ग में फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार कटनी जिले में 11 करोड़ 97 लाख रूपये की लागत से महगंवा बीजापुरी मार्ग में छोटी महानदी पर पहुँचमार्ग सहित उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा उज्जैन जिले में 11 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से सुरेल संडावता-मदगनी पिपलौदा-बागला मार्ग किलोमीटर 16/6 में चंबल नदी पर पहुँच मार्ग सहित उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य तथा 6 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत से उन्हेल करनावद आलोट महिदपुर मार्ग पर गंभीर नदी पर पहुँचमार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार भिण्ड जिले में 9 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से लहार अजनार मागरौल मार्ग पर नारदेश्वर मंदिर मडोरी के पास सिंध नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य एवं मुरैना जिले में 9 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से रामपुरगंज से पहावली मार्ग में रामपुर के पास क्वारी नदी पर पहुँचमार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Share:

Next Post

किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन खासा सतर्क, एनएच 9 पर भीषण जाम

Thu Dec 3 , 2020
गाजियाबाद । पिछले छह दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में आंदोलनकारी किसानों की संख्या बढ़ रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज यूपी गेट पर महापंचायत बुलाई है। महापंचायत के चलते आज एनएच 9 (24 ) पर पुलिस का सख्त पहरा रहा और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। जिसका नतीजा हुआ कि एनएच […]