बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP Panchayat Election: प्रथम चरण में 67 प्रतिशत हुआ मतदान

भोपाल। MP Panchayat Election:-मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत प्रथम चरण (first round) का मतदान शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों पर संपन्न हुआ। प्रथम चरण (first round) में शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 115 विकासखण्डों में मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 69 प्रतिशत महिला, 65 प्रतिशत पुरुष और 4.40 प्रतिशत अन्य मतदाता शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के लिए सुबह 7.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक मतदान हुआ। इसके लिए इन क्षेत्रों में 26 हजार 902 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इन मतदान केन्द्रों में से 22 हजार 915 सामान्य, 3 हजार 989 संवेदनशील थे, जहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी कतारे लग गई थी। हर उम्र के मतदाता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।



निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन क्षेत्रों में औसत 67 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें 69 फीसदी पुरुष, 65 महिला और 4.40 फीसदी अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जिलेवार मतदान की स्थिति

श्योपुर- 79.60, मुरैना- 63.90, भिंड- 57, ग्वालियर- 65.90, दतिया – 74.20, शिवपुरी- 73.10, गुना – 73.60, अशोक नगर- 74.90, सागर – 71.20, टीकमगढ़- 59.80, छतरपुर- 65.10, दमोह – 65.20, पन्ना- 52.30, सतना- 57.60, रीवा- 56.70, सीधी – 64.60, सिंगरौली – 63.30, शहडोल- 60.80, अनूपपुर – 51.70, उमरिया – 62.60, कटनी – 65.60, जबलपुर- 67.10, डिंडौरी- 67.90, मंडला – 65.90, बालाघाट- 57.50, सिवनी – 71.70, नरसिंहपुर – 69.70, छिंदवाड़ा – 72.10, बैतूल – 67.20, हरदा- 69.10, नर्मदापुरम- 74.80, रायसेन – 68.90, विदिशा- 71.50, भोपाल- 66.10, सीहोर- 77.90, राजगढ़- 71.90, आगर मालवा- 74.70, शाजापुर- 82.20, देवास- 76.50, खंडवा- 71.50, बुरहानपुर- 55.80, खरगोन- 67.60, बड़वानी- 71.80, अलीराजपुर- 60, झाबुआ- 60.30, धार- 72.30, इंदौर-78.10, उज्जैन- 73.50, रतलाम-74.40, मंदसौर- 69.10, नीमच- 84.40 और निवाड़ी में 68.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। (हि.स.)

Share:

Next Post

आपातकाल में छिन गई थी देश की स्वतंत्रता

Sun Jun 26 , 2022
– सुरेश हिन्दुस्थानी सत्ता की ताकत का दुरुपयोग कैसे किया जाता है। इसका उदाहरण कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में देश पर तानाशाही पूर्वक लगाया गया आपातकाल है। जिसमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार ही समाप्त कर दिया था। इसे एक प्रकार से देश की आजादी को छीनने का दुस्साहसिक प्रयास भी माना जा सकता है। […]