उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

8 ब्राह्मण, 8 दलित, 6 राजपूत…जानिए योगी 2.0 मंत्रिपरिषद में कैसे साधा गया जातिगत समीकरण

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भव्य समारोह में लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 2 डेप्युटी सीएम समेत 52 मंत्रियों ने शपथ ली। सिराथू से हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य इस बार भी डेप्युटी सीएम बने हैं लेकिन दिनेश शर्मा का पत्ता कट गया है। उनकी जगह पर एक और ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक को डेप्युटी सीएम बनाया गया है।

योगी 2.0 मंत्रिपरिषद में इस बार भी जातिगत समीकरण का खासा ध्यान रखा गया है। सबसे ज्यादा 8 ब्राह्मण और इतने ही दलित समाज से आने वाले लोगों को मंत्री बनाया गया है। योगी 2.0 मंत्रिपरिषद में पिछली बार की तरह ही इस बार 2 डेप्युटी सीएम बनाए गए हैं। दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।

मुस्लिम, सिख और कायस्थ समाज से 1-1 मंत्री
योगी 2.0 मंत्रिपरिषद में कायस्थ, मुस्लिम और सिख समुदाय से एक-एक मंत्री शामिल हैं। पिछली बार इकलौते मुस्लिम मंत्री रहे मोहसिन रजा का पत्ता कटा है तो उनकी जगह बलिया के तेजतर्रार युवा नेता दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इस बार सिद्धार्थनाथ सिंह का पत्ता कटा है लेकिन अरुण कुमार सक्सेना के रूप में योगी 2.0 में इस बार भी कायस्थ चेहरे की एंट्री हुई है।


योगी 2.0 मंत्रिपरिषद में 5 जाट, 2 यादव और 2 भूमिहार समाज के मंत्री हैं। यूपी में बीजेपी के कुल 46 ब्राह्मण विधायक है। मंत्रिपरिषद में इस समाज को 8 पद मिला है। इसी तरह बीजेपी के 43 विधायक राजपूत हैं और इस समाज के 6 नेताओं को मंत्री पद मिला है। एससी और एसटी समाज से बीजेपी के पास 65 विधायक हैं। इस समाज के 8 नेता योगी 2.0 मंत्रिपरिषद में शामिल हैं।

योगी 2.0 मंत्रिपरिषद

  • केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री- ओबीसी
  • ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री- ब्राह्मण
  • स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री- राजपूत
  • सूर्य प्रताप शाही – मंत्री- भूमिहार
  • सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री- खत्री
  • बेबी रानी मौर्य – मंत्री- दलित
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री—जाट
  • जय वीर सिंह – मंत्री—राजपूत
  • धर्मपाल सिंह – मंत्री—लोध
  • नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री—बनिया
  • भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री—जाट
  • अनिल राजभर – मंत्री- राजभर
  • जितिन प्रसाद – मंत्री – ब्राह्मण
  • राकेश सचान – मंत्री- कुर्मी
  • अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री- भूमिहार ब्राह्मण
  • योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री- ब्राह्मण
  • आशीष पटेल – मंत्री- कुर्मी (पिछड़ा)
  • संजय निषाद – मंत्री – निषाद

राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार

  • नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार – बनिया
  • कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार- बनिया
  • रविन्द्र जायसवाल – स्वतंत्र प्रभार- बनिया
  • संदीप सिंह – स्वतंत्र प्रभार- लोध (पिछड़ा)
  • गुलाब देवी – स्वतंत्र प्रभार – दलित
  • गिरीष चंद यादव – स्वतंत्र प्रभार – यादव (पिछड़ा)
  • धर्मवीर प्रजापति – स्वतंत्र प्रभार-पिछड़ा
  • असीम अरुण – स्वतंत्र प्रभार – दलित
  • जेपीएस राठौर – स्वतंत्र प्रभार- राजपूत
  • दयाशंकर सिंह – स्वतंत्र प्रभार- राजपूत
  • नरेन्द्र कश्यप – स्वतंत्र प्रभार- ओबीसी
  • दिनेश प्रताप सिंह – स्वतंत्र प्रभार- राजपूत
  • अरुण कुमार सक्सेना – स्वतंत्र प्रभार- कायस्थ (सिद्धार्थ नाथ सिंह का पत्ता कटा था)
  • दयाशंकर मिश्र दयालु – स्वतंत्र प्रभार- ब्राह्मण

राज्यमंत्री

  • मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री- राजपूत
  • दिनेश खटीक – राज्य मंत्री- अनुसूचित जाति (दलित)
  • संजीय गौंड – राज्य मंत्री- अनुसूचित जनजाति (एसटी)
  • बलदेव सिंह औलख – राज्य मंत्री- सिख
  • अजीत पाल – राज्य मंत्री
  • जसवंत सैनी – राज्य मंत्री- सैनी (एससी)
  • रामकेश निषाद – राज्य मंत्री- निषाद (दलित)
  • मनोहर लाल ‘मुन्नू कोरी’ – राज्य मंत्री
  • संजय गंगवार – राज्य मंत्री – कुर्मी (पिछड़ा)
  • बृजेश सिंह – राज्य मंत्री- राजपूत
  • केपी मलिक – राज्य मंत्री
  • सुरेश राही – राज्य मंत्री
  • सोमेंद्र तोमर – राज्य मंत्री- गुर्जर
  • अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ – राज्य मंत्री- दलित
  • प्रतिभा शुक्ला – राज्य मंत्री- ब्राह्मण
  • राकेश राठौर ‘गुरु’ – राज्य मंत्री
  • रजनी तिवारी – राज्य मंत्री- ब्राह्मण
  • सतीश शर्मा – राज्य मंत्री
  • दानिश आजाद अंसारी – राज्य मंत्री- मुस्लिम
  • विजय लक्ष्मी गौतम – राज्य मंत्री- दलित
Share:

Next Post

अमेरिका और ईयू ने रूसी ऊर्जा पर यूरोप की निर्भरता को कम करने के लिए प्रमुख एलएनजी सौदे की घोषणा की

Fri Mar 25 , 2022
ब्रुसेल्स । अमेरिका (US) और यूरोपीय संघ (EU) ने रूसी ऊर्जा (Russian Energy) पर यूरोप की निर्भरता (Europe Dependence) को कम करने (To Reduce) के प्रयास में तरल प्राकृतिक गैस (LNG) पर एक बड़े सौदे (Major Deal) की घोषणा की है (Announces)। बीबीसी की एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस सौदे […]