img-fluid

इटावा: प्रिंसिपल ने क्लासरूम में बच्चे के सिर पर बजाया ‘तबला’, विभाग ने किया सस्पेंड

October 09, 2026

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रिंसिपल क्लासरूम के अंदर एक छात्र के सिर पर हाथ से तबला बजाने जैसी हरकत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कक्षा में मौजूद दूसरे बच्चे हंसते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

मामला इटावा जिले के बिरौली स्थित प्राथमिक विद्यालय का है. वायरल वीडियो में प्रिंसिपल दिनेश कुमार एक छात्र के सिर पर हाथ से थपकी देते हुए तबला बजाने जैसी हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, छात्र के बाल का मुंडन हुआ था. इस दौरान आसपास मौजूद बच्चे हंसते नजर आते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लिया और संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की.

मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विभाग ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यवहार को अनुचित मानते हुए इसे छात्र की गरिमा के विरुद्ध बताया है.


  • निलंबन आदेश के मुताबिक, कार्रवाई होने के बाद दिनेश कुमार को सैफई स्थित खंड शिक्षा संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है. अब मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

    शिक्षा विभाग ने मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी बसरेहर के खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज को सौंपी है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि 15 दिन के भीतर आरोप पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

    जांच के दौरान वायरल वीडियो और प्रिंसिपल के आचरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी. इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे का फैसला लेगा. फिलहाल, प्रिंसिपल को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    बीएसए के मुताबिक, निलंबन की अवधि में प्रिंसिपल को विभागीय नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. इसके अलावा, नियमानुसार पात्रता होने पर अन्य भत्ते भी मिलेंगे. हालांकि, इसके लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना जरूरी होगा. सरकारी स्कूल के क्लासरूम में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर हैं, जिसके आधार पर मामले में आगे का निर्णय लिया जाएगा.

    Share:

  • '12 बजे तक अली-अली, फिर बजरंग बली', राजभर का अखिलेश पर तंज

    Fri Oct 9 , 2026
    अयोध्या: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक आयोजनों को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने और वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के बाद योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved