img-fluid

8 करोड़ सिर्फ फूलों पर! जेफ बेजोस-लॉरेन सांचेज की शादी में पानी की तरह बहा पैसा

June 28, 2025

डेस्क: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस (Jeff Bezos) और उनकी मंगेतर, जानी-मानी पत्रकार और एविएशन एक्सपर्ट लॉरेन सांचेज़ (Lauren Sanchez) की शाही शादी आखिरकार 27 जून 2025 को इटली के शहर (Cities of Italy) में हो गई है. इसे सदी की सबसे महंगी शादी का टाइटल दिया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस शादी में अब तक की गई शादियों से सबसे ज्यादा खर्च हुआ है. इस शादी के खर्च का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें डेकोरेशन के लिए जो फूल लगे हैं वही सिर्फ 8 करोड़ के हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग पर कुल खर्च 481 करोड़ रुपये (लगभग 58 मिलियन डॉलर) आंका गया है. इस भारी-भरकम राशि में से केवल फूलों की सजावट पर ही लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. वेन्यू को इटली के स्थानीय और इंटरनेशनल फूलों से सजाया गया है, जिन्हें खासतौर पर फ्लोरिडा और एम्स्टर्डम से मंगवाया गया.


  • शादी का आयोजन इटली की एक प्राइवेट विला में किया गया है, जहां अति-गोपनीयता बरती जा रही है. इस शादी में विश्व के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं — सिलिकॉन वैली के दिग्गज, हॉलीवुड सेलेब्रिटी, अंतरराष्ट्रीय टाइकून और सिर्फ करीबी दोस्त. भारत से भी सिर्फ एक नाम नताशा पूनावाला को इस रॉयल इवेंट का हिस्सा बनने का न्योता मिला है. यह बात अपने आप में इस शादी की एक्सक्लूसिविटी को दर्शाती है.

    जेफ़ बेजोस हमेशा से अपने विजन, स्टाइल और भव्यता के लिए जाने जाते हैं चाहे वो अंतरिक्ष मिशन हो, बिज़नेस डील्स या अब ये भव्य शादी. ये आयोजन केवल एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल, ब्रांड वैल्यू और सोच का पावरफुल बयान है.

    इस शादी ने यह साबित कर दिया है कि जब बात दुनिया के सबसे अमीर लोगों की होती है, तो उनका निजी समारोह भी ग्लोबल इवेंट बन जाता है. फूलों पर 8 करोड़ खर्च करना सिर्फ शुरुआत है असली कहानी है उस सोच और स्तर की, जिससे एक आम आयोजन, असाधारण बन जाता है.

    Share:

  • ईरान : राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद ने लिया युद्धविराम पर फैसला, दरकिनार कर दिए गए खामेनेई?

    Sat Jun 28 , 2025
    नई दिल्ली. आवाज दबी और धीमी, गले में खराश और भाषण से वो जोश गायब जिसके लिए ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता (Supreme leader) अली खामेनेई (Ali Khamenei) जाने जाते हैं. 86 साल के अली खामेनेई शुक्रवार को 12 दिनों की चुप्पी के बाद जब ‘जीत’ का दावा करने टीवी पर आए तो उनकी शख्सियत […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved