img-fluid

चीन में 40 मिनट में भूकंप के 8 बड़े झटके, एक की मौत, इमरजेंसी अलर्ट जारी

June 16, 2026

नई दिल्ली: चीन (China) के नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र के किंघाई प्रांत में 40 मिनट के भीतर भूकंप के 8 झटके महसूस किए गए. इनमें सबसे शक्तिशाली झटके की तीव्रता 6.3 मापी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है. चीन की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्रशासन ने आनन-फानन में प्रभावित इलाके में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही, राहत और बचाव कार्यों के लिए आपातकालीन दलों को तैनात किया गया है.

चीन के समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, किंघाई प्रांत में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:40 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र प्रांत की राजधानी शियांग से लगभग 567 किलोमीटर दूर स्थित बताया गया है.


  • 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल
    शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सरकार ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया है. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पास के कोयला खादानों से लोगों को वापस बुलाया गया है. सरकार जान-माल की हानि के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 2 स्पेशल गाड़ी और 10 कर्मी को घटनास्थल पर भेजा गया है. हताहतों की संख्या देखने के बाद स्थानीय प्रशासन आगे का फैसला लेगी.

    किंघाई प्रांत कहां पर स्थित है?
    नॉर्थ-वेस्ट चीन का यह इलाका तिब्बती पठार के किनारे स्थित है, जिसे भूवैज्ञानिक दृष्टि से एक जटिल क्षेत्र माना जाता है. किंघाई प्रांत भारतीय और यूरेशियन विवर्तनिक प्लेटों के टकराव के कारण भूकंपीय गतिविधियों के प्रति संवेदनशील माना जाता है. इस इलाके में भूकंप आना सामान्य बात है. हालांकि, मंगलवार को जिस तरह बैक-टू-बैक भूकंप के 8 बड़े झटके महसूस किए गए हैं, उससे स्थानीय स्तर पर चीन में हड़कंप मच गया है.

    जापान में भूकंप के झटके
    इधर, जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक जापान के इबाराकी प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. जापान मौसम केंद्र के अनुसार, भूकंप मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 7:46 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 50 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

    Share:

  • स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Tue Jun 16 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए (Has arrived in Geneva from Slovakia) । यहां पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved