बड़ी खबर

सरकार से अगली बातचीत से पहले 80 किसान संगठन करेंगे सिंघु बॉर्डर पर कर रहे मंथन

नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ 80 किसान संगठनों की बैठक चल रही है। दूसरी ओर खालसा यूथ ग्रुप ने पगड़ी लंगर का आयोजन किया। किसानों के आंदोलन का आद 37वां दिन है। नए साल के मौके पर भी किसान ठंड में सिंघु बॉर्डर पर जमे हुए हैं। नए साल पर किसानों ने नगर कीर्तन कर अपनों का हौसला बढ़ाया। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन से खासकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से दिसंबर तिमाही में 70,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने ये जानकारी दी।

Share:

Next Post

कांग्रेस, भाजपा से दो दर्जन नेत्रियां फील्डिंग में

Fri Jan 1 , 2021
पार्षद चुनाव: महिला नेत्रियां ज्यादा है टिकट की कतार में संतनगर। आगामी समय में होने वाले नगर निगम पार्षद चुनाव मे संत नगर में आरक्षित महिला वार्ड से इस बार कांग्रेस तथा भाजपा से बड़ी संख्या में सक्रिय नेत्रिया टिकट के लिए कतार में खड़ी है। वार्ड क्रमांक दो तथा तीन महिलाओं के लिए आरक्षित […]