img-fluid

TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों से 80 लाख रुपये का कैश बरामद, राहत सामग्री का भी किया गबन

May 26, 2026

नॉर्थ 24 परगना। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में टीएमसी नेता के अलग-अलग ठिकानों से 80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बदुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन और TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास के एक कंप्यूटर सेंटर की तलाशी ली गई। इन सभी ठिकानों पर ली गई तलाशी के बाद करीब 80 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य को सरकारी राहत सामग्री के गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनके घर को पुलिस के तरफ से ताला लगा दिया गया है।


  • दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सरकार बदलने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। भ्रष्टाचार के आरोप में कई सारे तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात नॉर्थ 24 परगना जिले के बादुरिया पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बादुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य के घर, पार्टी ऑफिस और पास में एक कंप्यूटर सेंटर में छापेमारी की गई।

    जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर सेंटर में ताला लगा होने के वजह से पुलिस की टीम को ताला तोड़ कर अंदर जाना पड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग जगहों से लगभग 80 लाख रुपए कैश मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इस रुपये का हिसाब दीपांकर भट्टाचार्य के पास नहीं था। इसके अलावा उनके ठिकानों से राहत सामग्री भी बरामद की गई। फिलहाल पुलिस की टीम ने दीपांकर भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। दीपांकर भट्टाचार्य को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Share:

  • इंदौर की '56 दुकान' की तर्ज पर विकसित होगा नया फूड जोन

    Tue May 26 , 2026
    मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में संग्राम सागर तालाब में स्वच्छता श्रमदान जबलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर संस्कारधानी के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र संग्राम सागर तालाब में एक भव्य स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved