img-fluid

इंदौर की ’56 दुकान’ की तर्ज पर विकसित होगा नया फूड जोन

May 26, 2026

  • मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में संग्राम सागर तालाब में स्वच्छता श्रमदान

जबलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर संस्कारधानी के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र संग्राम सागर तालाब में एक भव्य स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रमदान किया। इस वृहद जन-भागीदारी ने जल संचय और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को एक नई दिशा दी।



  • भियान के दौरान पूरे तालाब परिसर की साफ-सफाई कर न केवल इसे सुंदर रूप दिया गया, बल्कि समाज को जल स्रोतों के संरक्षण का एक सशक्त संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने नागरिकों के इस अभूतपूर्व उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज जबलपुर के सजग नागरिकों ने यह साबित कर दिया है कि यदि समाज किसी कार्य का संकल्प ले ले, तो कुछ भी असंभव नहीं है। अपनी प्रकृति और गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए किया गया यह श्रमदान परम आत्मसंतुष्टि देने वाला कार्य है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि संग्राम सागर क्षेत्र को आधुनिक विकास से जोड़कर एक बेहद खूबसूरत पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल के रूप में उभारा जाएगा। तालाब के सामने वाले क्षेत्र के कायाकल्प की पूरी योजना तैयार की जा चुकी है, जिस पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एक बड़ी सौगात देते हुए कहा कि जिस प्रकार इंदौर का ’56 दुकानÓ क्षेत्र पूरे देश में अपनी साख और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तर्ज पर यहाँ भी एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक फूड जोन विकसित किया जाएगा। इस नए परिसर को एक अनूठी पहचान देने के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि इसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती की पावन स्मृति से जुड़ा हो। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share:

  • जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा निगम मुख्यालय

    Tue May 26 , 2026
    पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों में झड़प, चले वॉटर कैनन जबलपुर। शहर में पेयजल, स्वच्छता, अमृत-2 योजना की कथित अनियमितताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन, नामांतरण-लीज प्रकरणों में देरी और बढ़ती नागरिक समस्याओं को लेकर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्षद दल और शहर युवा कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved