खजूरी पुलिस ने सूचना के आधार पर बीती रात की कार्रवाई
भोपाल। खजूरी थाना इलाके में रविवार को जब राजधानी में टोटल लॉकडाउन के कारण जिले भर की दुकानें व बाजार बंद थे, तब क्षेत्र में स्थित मोक्ष रेस्टोरेंट में युवक हुक्का पी रहे थे। जिसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से पुलिस को मिली और पुलिस टीम रविवार की रात छापा मारने पहुंची, लेकिन हुक्का पी रहे आधा दर्जन युवक रेस्टोरेंट की बाउंड्री फ ांदकर भाग गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में भी ले लिया गया था। खजूरी थाने के एसआई उपेंद्र नाहर के अनुसार सड़क के किनारे मोक्ष रेस्टोरेंट है। लॉकडाउन में सभी दुकानें व बाजार बंद होने के बाद रात में रेस्टोरेंट खुले होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने दबिश दी तो वहां रेस्टोरेंट का प्रबंधक राहुल मिला। बाकी युवक भाग चुके थे। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दबिश की भनक रेस्टोरेंट प्रबंधन को लग गई थी, जिससे आरोपी ने ग्राहकों को वहां से हटाकर हुक्के छिपा दिए थे। दबिश के दौरान कुछ युवा पुलिस को दीवार फांदकर भागते भी नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि खजूरी इलाके में कई होटल और रेस्टोरेंट में पुलिस को लगातार हुक्का पिलाए जाने की सूचनाए मिल रही हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।
मनुष्य का लगभग एक तिहाई जीवन सोने में व्यतीत होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार, एक स्वस्थ मनुष्य को 24 घंटे में से लगभग 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। सोने की अवस्था में हम अवचेतन अवस्था में होते हैं और बिल्कुल निश्चिंत हो जाते हैं। हर मनुष्य का सोने का […]
उधर, कोलार क्षेत्र में नगर निगम ने मॉस्क जागरुकता रैली निकाली भोपाल। आज ईद उल अजहा का पर्व घरों में रहकर मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते पहली बार समाज की मस्जिदों पर सामूहिक ईद उल अजहा पर्व पर नमाज अदा नहीं हो सकी। ईदगाह पर सिर्फ कुछ लोगों ने ही नमाज पढ़ी। […]
भोपाल । मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना ने रिकार्ड 2483 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 90 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 1791 लोगों की मौत हो चुकी है। यह […]
भोपाल। महामंत्री की मारामारी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की बनने वाली टीम उलझ गई है। संभागीय स्तर के दो संगठन मंत्री अब महामंत्री बनकर प्रदेश स्तर की राजनीति करना चाहते हैं। इसके चक्कर में पेंच उलझा हुआ है, क्योंकि दोनों की नियुक्ति से पहले संघ से अनुमति लेना होगी। शर्मा को प्रदेश भाजपा […]