तुर्की के काला सागर तट पर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में तीन की मौत और 11 लोग लापता हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गिरीसन प्रांत के पर्वतीय शहर डेरली के आसपास 127 नागरिकों को खोज और बचाव प्रयासों से बचाया गया है। मृतकों में से एक पुलिस अधिकारी भी था, जिसका वाहन बाढ़ में बह गया था। टेलीविजन फुटेज में डेरेली के मुख्य मार्ग के साथ बाढ़ के पानी से भरे वाहनों और मलबे को दिखाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved