img-fluid

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के पास तीन ATM में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

November 23, 2026

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास सोमवार शाम तीन एटीएम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एटीएम के पीछे बने सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर काबू
दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 3:54 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास एटीएम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की दो वाटर टेंडर (डब्ल्यूटी), एक वाटर बाउजर (डब्ल्यूबी) और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शाम 4:25 बजे आग के चारों ओर फैलने की सूचना दी गई, जबकि शाम 4:40 बजे आग पर काबू पाने का संदेश जारी किया गया।


  • कैसे लगी आग?
    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग तीन एटीएम मशीनों में लगी थी। इनमें एक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दो बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम शामिल थे। तीनों मशीनें एक टिन शेड के नीचे लगी थीं। आग से एटीएम के पीछे स्थित सीसीटीवी रूम का स्प्लिट एसी भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved