img-fluid

अमेरिका में अश्वेत को गोली मारने के खिलाफ प्रदर्शन में तेजी आई, न्याय नहीं, शांति नहीं की आवाज बुलंद हुई

August 31, 2020


केनोशा । अमेरिका में अश्वेतों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता का मामला गहराता जा रहा है। विस्कॉन्सि राज्य के केनोशा शहर में ‘एक व्यक्ति एक मत’, ‘न्याय नहीं, शांति नहीं’ और ‘सात गोली, सात दिन’ के नारों के साथ सैकड़ों ने लोगों ने एक अदालत के बाहर प्रदर्शन किया।

बतादें कि पुलिस द्वारा जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत व्यक्ति को सात गोलियां मारी गई थी, जिसमें वह अपाहिज हो गया था। इसके बाद से यहां हिंसा भड़क उठी थी और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन में ब्लेक के पिता ब्लेक सीनियर भी शामिल हुए और उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। ब्लेक सीनियर ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा, यह सिस्टम पुलिस की बर्बरता और नस्ली भेदभाव को बढ़ावा देता है। इसमें बदलाव की आवश्यकता है। मेरे बेटे को कई गोलियां मारी गईं। उसके साथ जानवरों से भी बुरा सलूक किया गया। उसे दर्द निवारक दवाइयां दी जा रही हैं। वह होश में है, लेकिन बहुत दर्द में है। इस घटना को लेकर फिर से अश्वेत लोगों में गुस्सा है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने में अश्वेतों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। जैकब ब्लेक की घटना से पहले पुलिस हिरासत में एक अश्वेत की मौत पर अमेरिका में काफी हंगामा मचा। इस घटना के विरोध में कई देशों में भी विरोध प्रदर्शन हुए थे। उधर, अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अश्वेत जैकब को गोली मारने की घटना ने ट्रंप प्रशासन को दबाव में डाल दिया है। राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए सरकार अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को केनोशा शहर का दौरा करेंगे और कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे।

Share:

  • सेविला ने मिडफील्डर ऑस्कर रोड्रिग्ज के साथ किया पांच साल का करार

    Mon Aug 31 , 2020
    सेविला। स्पेनिश पेशेवर फुटबॉल क्लब सेविला ने मिडफील्डर ऑस्कर रोड्रिग्ज के साथ पांच साल का करार किया है। क्लब ने एक बयान में कहा, “सेविला एफसी और रियल मैड्रिड सीएफ, 28 जून, 1998 को तालावेरा डे ला रीना में जन्मे मिडफील्डर ऑस्कर रोड्रिग्ज के साथ करार के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। 22 वर्षीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved